होशंगाबाद नगर: रंढाल पर्रादेह में भारतीय लोधी लोधा लोध क्षत्रिय महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष बैठक में शामिल हुईं
रंढाल पर्रादेह में शनिवार करीब 11 बजे अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध क्षत्रिय महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष कमलेश वर्मा का आगमन हुआ। उनके स्वागत में स्थानीय समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वर्मा ने गांव की महिलाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें समाज के संगठन, महिला सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।