धोरैया: धोरैया पुलिस ने कांड के दो नामजद अभियुक्तों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
धोरैया पुलिस ने अलग-अलग जगह से कांड के दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इनमें ककवारा गांव का शरीफ अंसारी तथा सठियारी गांव का यासीन आलम शामिल है।दोनों को बांका जेल भेज दिया गया है।