मोहनपुर: सारवां के बदरपुर गांव में जमीन विवाद में मारपीट, मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल
सारवां के बदरपुर गांव में सोमवार दोपहर 12:00 बजे जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें मां और पुत्र दोनों घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल देवघर में किया गया घटना के संबंध में घायल निरंजन यादव ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा जबरदस्ती जमीन हथियाने को लेकर घर में घुसकर अज्ञात पांच लोगों द्वारा मारपीट की गई जिसमें चंपा देवी और निरंजन यादव घायल हो गए।