आरा: आरा जिले के विभिन्न जगहों पर भीषण गर्मी होने के कारण डेढ़ दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत, एक व्यक्ति की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 आरा जिले के विभिन्न जगहों पर भीषण गर्मी होने के कारण डेढ़ दर्जन लोगों की तबीयत काफी बिगड़ गई। जिन्हें आनन फानन में आरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की पहचान आरा संदेश प्रखंड के खंडोल के रहने वाले बेचन शर्मा बताया जा रहा है।