मंझनपुर: कोर्रई के पास दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, 5 गंभीर घायल व 3 को आई मामूली चोट
देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि चित्रकूट से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रई के पास नीम के पेड़ से टकरा गई है। जिसमें बैठे ड्राइवर समेत 5 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई है। जबकि 3 श्रद्धालु मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को।मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।