गाज़ीपुर: गाजीपुर में करण्डा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना करण्डा पुलिस ने मुकदमा संख्या 32/2026 से जुड़े तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सूर्यांश पाण्डेय उर्फ गोलू उर्फ बाठा, विनीत पाण्डेय उर्फ हनुमान जी और अंकित तिवारी उर्फ गोल्डन तिवारी शामिल हैं।