ऊंचाहार: बीकरगढ़ गाँव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मौके पर पुलिस मौजूद
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बीकरगढ़ गाँव निवासी माताबदल के 28 वर्षीय बेटे राजू यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव बुधवार की सुबह घर के भीतर कमरे की छत पर लगे पंखे में साड़ी के सहारे लटकता हुआ पाया गया, सूचना पर कोतवाल ओमप्रकाश राय व एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा मौके पर पहुंचे।पुलिस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। कल उसे पुलिस ने बुलाया था।