मंझनपुर: गुरुग्राम में कौशांबी भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया, सोशल मीडिया पर हिंदू लड़की के मर्डर की पोस्ट डाली
मुस्लिम लड़के द्वारा एक हिंदू लड़की के मर्डर किए जाने की पोस्ट के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता शौर्य मिश्रा को गिरफ्तार किया है। वह कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं। पुलिस ने उसके द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट को डिलीट करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसने पुलिस की चेतावनी को अनसुना किया था।