सूरतगढ़: बीकानेर हाईवे पर बस-ट्रक भीड़ंत, 28 घायल, बस चालक पर मुकदमा
बीकानेर नेशनल हाईवे-62 पर श्री सीमेंट फांटे के पास निजी बस और ट्रक की टक्कर में 28 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। बस की आरसी निलंबित होने से उसके संचालन पर भी सवाल उठे हैं।