धौलपुर: आपसी विवाद में 10 साल के बच्चे को लगी गोली, घर में घुसकर तीन फायर किए, एक फायर बच्चे के पेट में लगा
दो परिवारों के बीच आपसी विवाद में एक 10 साल के बच्चे को गोली लग गई। हादसे के बाद उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।घटना धौलपुर जिले के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में सुख सिंह पूरा गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच आपसी लेनदेन और गाय को लेकर विवाद था और इसी के चलतेदोनों आमने-सामने हुए थे।