उज्जैन शहर: इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी से निकली सावन में समर्पण कावड़ यात्रा, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल
भगवान महाकाल की नगरी में श्रावण मास की पहली कावड़ यात्रा बुधवार को निकली। हजारों कावडिय़ों का कारवां बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए महाकाल ज्योतिर्लिंग पहुंचे और जल अर्पित किया। महाकाल मंदिर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित त्रिवेणी घाट शनि मंदिर से यात्रा का प्रारंभ हुआ। यात्रा में बेंड-बाजे, डीजे, रथ पर सवार संत-महात्मा शामिल थे। वहीं भजन मंडली के साथ भक्त धा