अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने शुक्रवार शाम 4 बजे डबल लाॅक केंद्र अशोकनगर पहुंचकर खाद वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के लिए ई टोकन के माध्यम से सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित रहे।