झांसी: ग्राम आठोंदना में हुए मर्डर के आरोपी को 36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल
Jhansi, Jhansi | May 28, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम आठोंदना से नगरा जाने वाली सड़क किनारे शशि अहिरवार की 26 मई को पत्थर से कुचल कर हत्या करके आरोपी फरार हो गया था। हत्या के मामले का बुधवार दुपहर 4 बजे एसपी सिटी कार्यालय में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने खुलासा कर बताया कि शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में गुलाब हैदर को गिरफ्तार किया है।