सिराथू: लोहन्दा मोड़ पर साइकिल से भिड़कर गिरे बाइक सवार को ट्राला ने कुचला, चाचा की मौत, भतीजा घायल
सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे लोहन्दा मोड़ पर रविवार शाम एक हादसे के दौरान फतेहपुर जनपद के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया।प्रयागराज से घर जा रहे पहले बाइक भिड़कर गिरे थे।पीछे से आ रहे ट्राली की ज़द में आकर नीरज की मौत हो गई जबकि विमलेश घायल हो गया।पुलिस ने शव पीएम को भेज घायल को अस्पताल भेजा।परिजनों को सूचना दी गई।