शिकोहाबाद: गांव डेरा बंजारा में पड़ोसी ने मासूम बच्चे को जमीन पर फेंका, पीड़ित ने पड़ोसी महिला के खिलाफ कराया पुलिस केस
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा मे पड़ोस मे हो रहे झगडे को देखना पडोसी महिला को मंहगा पड़ गया है। आरोप है सोमवार की देर शाम फुलबा नामक पडोसी महिला के घर विवाद हो रहा था। झगडे को पडोसी महिला सारो देख रही थी। जिसको लेकर फुलबा ने सारो नामक महिला के एक साल के बच्चे को जमीन पर फेक दिया है। जिससे मासूम बच्चा घायल हुआ है।