शिकोहाबाद: खैरगढ थाना पुलिस ने एनआई एक्ट व गबन के पुराने मामले में दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी खैरगढ मनोज कुमार के नेतृत्व में खैरगढ पुलिस ने एनआई एक्ट व गबन के पुराने मामले में अलग अलग दो अभियुक्त रविवार शाम छह बजे करीब गिरफ्तार कर लिये। जिनके नाम अभिषेक पुत्र महावीर निवासी नगला दया थाना खैरगढ एनआईएक्ट में, मधुसूदन पुत्र कोमल सिंह निवासी कनवारा थाना खैरगढ गबन मामले में बताये गये। दोनों का मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।