शिकोहाबाद: नसीरपुर थाने में गोवंशों के साथ क्रूरता करने वाले 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
प्रमोद यादव पुत्र विजेन्द्र सिह निवासी रपडी ने थाना नसीरपुर पर रविवार शाम पांच बजे करीबन दिये शिकायती पत्र में कहा कि उन्हें सूचना मिली कि एक मकान के घेर में दो बछडे रस्सी से जकडे हुये बंधे पड़े है। जब उन्होंने मौके पर देखा तो बछड़ों के चारो पैरो को एक साथ मिलाकर रस्सी से बांधकर खाली प्लाट में डाल दिया था। जिनको लेकर 5 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।