शिकोहाबाद: दूसरी युवती से बात करने का विरोध करने पर पति व ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीटा, नसीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज
थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में ससुरालियों ने एक विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे विवाहिता घायल हो गई। विवाहिता के पिता ने रविवार शाम छह बजे करीबन थाने में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है पति दूसरी युवती से काफी समय से बात करता आ रहा है जिसका विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर दी।