मंझनपुर: गोराजू में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग
मंझनपुर तहसील क्षेत्र और पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गाँव में रविवार शाम गेंहू की एक तैयार फसल में आग लग गई।खेत से गुजरने वाले बिजली के तारों की चिंगारी सूखी फसल में गिरी और देखते ही देखते खेत जलने लगा।विकास पटेल का 15 बिस्वा गेहूं जल गया।ग्रामीणों ने समरसेबुल चला कर बढ़ती आग को रोका।राजस्व विभाग को शाम को जानकारी दी गई लेकर शाम तक कोई नहीं पहुंचा।