बालाघाट: वार्ड नं 13 गंगानगर बूढ़ी निवासी ने पत्नी की गुमशुदगी पर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार
स्थानीय वार्ड नंबर 13 गंगानगर बूढ़ी निवासी विजय मलघाटी ने अपनी पत्नी बरखा मलघाटी की गुमशुदगी के मामले में पुलिस थाना कोतवाली पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, दिनांक 05 मई 2026 को विजय मलघाटी अपनी पत्नी बरखा मलघाटी के साथ यूनियन बैंक गए थे। दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी पत्नी को बैंक में