फैज़ाबाद: अयोध्या के राम मंदिर में नियुक्त किए गए 20 अतिरिक्त पुजारी, रोस्टर 23 जुलाई से होगा लागू
राम मंदिर में नियुक्त किए गए 20 अतिरिक्त पुजारी को शामिल कर वरिष्ठ पुजारियों के नेतृत्व में 6--6 पुजारी के चार समूह गठित कर उनके रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है। यह रोस्टर 23 जुलाई से लागू हो जाएगा। रोस्टर में दो समूह सुबह शाम की पाली में राम मंदिर में पूजन करेंगे जबकि दो समूह के पुजारी अस्थाई मंदिर कुबेर टीला और यज्ञ मंडप पर पूजन करेंगे।