फैज़ाबाद: तहसील परिसर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, अब तक आए 16 प्रार्थना पत्र
आज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सिंह ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सिंह ने बताया कि अब तक 16 प्रार्थना पत्र आ चुके हैं जिनमें से 1 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है तथा बचे हुए प्रार्थना पत्र को निश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।