झांसी: झांसी में नो-एंट्री में घुसे 07 ट्रक और मॉडिफाई बुलेट पर गिरी यातायात पुलिस की गाज, एक दिन में ठोका ₹2 लाख का जुर्माना
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2026 झांसी शहर की सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शनिवार को कड़ा रुख अख्तियार किया। टीआई देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मॉडिफाई साइलेंसर से शोर मचाने बालीबुलेट को सीज किया।