जमुई: आवासीय राजकमल कॉन्सेप्ट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी गई बधाई
Jamui, Jamui | Mar 11, 2025 आगामी होली पर्व को लेकर सोमवार की देर शाम 8:00 बजे से देर रात 11:00 बजे तक आवासीय राजकमल कॉन्सेप्ट स्कूल में भव्य रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले भर के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली पर्व की ढेर सारी बधाइयां दी।