जमुई: महुली गढ़ गांव से उत्पाद विभाग ने 76 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, की जा रही पूछताछ
Jamui, Jamui | Mar 11, 2025 अगामी होली पर्व को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में गिद्धौऱ थाना के महुली गढ़ गांव से 76 बोतल यानि 42 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही एक तस्कर उपेंद्र तांती को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने मंगलवार की सुबह 7:00बजे दी है।