पनागर: बरेला पुलिस ने हाईवे पर 1 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर को कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया
बरेला क्षेत्र अंतर्गत मगलायातन कॉलेज हाईवे रोड के पास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक गगन केवट को एक किलो अवैध मादक गांजे (कीमत करीब 13,000 रुपये) के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी अपना पिट्टू बैग लेकर झाड़ियों की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे मुस्तैद हमराह स्टाफ और स्वतंत्र गवाहों की मदद से घेराबंदी कर धर दबोचा