धामपुर: धामपुर के टीचर्स कॉलोनी में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, तीन वाहन जले, एक युवक झुलसा
Dhampur, Bijnor | Oct 21, 2026 बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर के टीचर्स कॉलोनी मे एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियो में आग लग गई। दो स्कूटी व एक बाईक जल गई। तीसरी मंजिल पर फंसे झुलसे आशीष को फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल बाहर निकाला।घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।