➡️ जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को पुलिस परेड ग्राउंड से किया गया। इस अवसर पर यहां से जागरूकता रैली एवं ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन किया गया। पुलिस अधिक श्री वीरेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली प्रमुख मार्गो से होते वापस पुलिस ग्राउंड पहुंची। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश
#NashaMuktBharat
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul