चेतगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2026 वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस टीम नाटी इमली क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।