घाटोल: घाटोल उपखण्ड के नरवाली क्षेत्र के भटवाड़ा गांव में चोखा बावसी और माना बावसी मंदिर का शिखर प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शक्तिपीठ नरवाली के सान्निध्य में घाटोल उपखण्ड के नरवाली क्षेत्र के भटवाड़ा गांव में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के तहत प्राण-प्रतिष्ठा एवं शिखर प्रतिष्ठा 11कुंडिय गायत्री महायज्ञ के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे आयोजन के दौरान चोखा बावसी,माना बावसी, श्री हनुमानजी, गणेशजी एवं बाबा रामदेवजी मूर्तियों का जुलस निकाला गया।