हरिद्वार ब्रेकिंग: हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हवा में उछलकर तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार!
हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला। रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रही एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर करीब 10 फीट हवा में उछल गई और सड़क पर तीन बार पलट गई। हादसे में कार सवार चारों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुरक्षित चलें, गति सीमा का ध्यान रखें।
#HaridwarBreaking #RoadAccident #HaridwarNews #HighwayAccident #UttarakhandNews