उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही के संकेत दे दिए हैं। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास उफनते नाले के तेज बहाव से भारी भू-कटाव शुरू हो गया है, जिससे आसपास के कई मकान और दुकानें सीधे खतरे की जद में आ गई हैं।
मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद शासन-प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है, जिसे पीडब्ल्यूडी द्वारा हटाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द भू-कटाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने की मांग की है।
#MussoorieLandslide #UttarakhandRains #UttarakhandWeatherAlert #MussoorieNews #UttarakhandNews