गायघाट: दो पंचायतों में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, वर्तमान अध्यक्ष समेत चार उम्मीदवार मैदान में
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में होने वाली पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे मतदानकर्मियों को बूथ के लिए सभी सामग्रियों के साथ रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के बाघाखाल और रामनगर पंचायत में पैक्स चुनाव होना है।