शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी सचिन उर्फ गुट्टन को एटा चौराहा से शनिवार दोपहर सवा तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ हत्या, मुठभेड़, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है।