शिकोहाबाद: खैरगढ़ के गांव मलिकपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव मलिकपुर में पुराने विवाद को लेकर 26 वर्षीय शिवा उर्फ शिवम की रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महज 10 घंटे में चारों आरोपियों को शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त रस्सी व लाठी-डंडे बरामद कर लिए।