शिकोहाबाद: यातायात पुलिस फ़िरोजाबाद ने स्टंट करते दो बाइक सवारों की बाइक की सीज़, 10-10 हजार का जुर्माना लगाया
गांधी पार्क चौराहा पर यातायात पुलिस ने शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड पटाका साइलेंसर लगाकर स्टंट कर रहे दो बाइक सवारों को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 व रैश ड्राइविंग के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी गई। पकड़े गए युवकों में आकाश यादव निवासी कोटला माता का मंदिर, दक्षिण और विष्णु बताएं गए।