शिकोहाबाद: कस्बा पाढ़म में भाजपा ने बैठक कर खोली सपा, कांग्रेस की पोल, मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप, वक्फ सुधार जन जागरण अभियान
पाढ़म स्थित शांति वाटिका मैरिज होम में भाजपा ने एक अहम बैठक शनिवार दोपहर तीन बजे करीब कर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कांग्रेस और सपा पर मुसलमानों को बरगलाने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अल्पसंख्यकों का विरोधी बताकर भ्रम फैला रहा है। जिसको लेकर जागरूक कर रहे है।