कांके: रांची के जिला स्कूल का सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Dec 23, 2024 रांची स्थित जिला स्कूल का सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, विभिन्न कक्षाओं के पठन पाठन, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया।