तिलहर: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी साइड में पहुंचा, अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
दरअसल तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार नियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और स्ट्रीट लाइट तोड़ते हुए दूसरी और पहुंच गया। घटना नेशनल हाईवे स्थित बायपास चौराहा के पास बने ओवर ब्रिज की है। ट्रक चालक इमरान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रुद्रपुर से खाली ड्रम लेकर सीतापुर जा रहा था।