मुरैना जिले के व्यावसायिक शिक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन दिया और जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपा गया है। जिसमें मांग की गई है कि समय पर वेतन दिया जाए करीब 2 से 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया है , वही इस मामले में अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही कंपनी से बात करने के बाद वेतन दिलवा दिया जाएगा।