मोहनपुर: सदर अस्पताल में सफाई कर्मी का 3 महीने से रुका वेतन, सदस्यों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर किया धरना प्रदर्शन
गुरुवार के सुबह 9:00 से सफाई कर्मियों ने अपने बकाया राशि की भुगतान को लेकर एक दृश्य धरना प्रदर्शन का आयोजन देवघर सदर अस्पताल मुख्य द्वार गेट नंबर 2 पर किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी बकाया राशि की मांग को लेकर नारा लगाया वही हसीन बीवी ने बताया कि पिछले 3 महीने से हम लोगों का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।