सिधौली: तहसील मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक शॉप में बेचे जा रहे ब्रांडेड नकली सामान की छापेमारी में बड़ी खेप हुई बरामद
जनपद के सिधौली कस्बे के तहसील मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर ब्रांडेड कंपनियों का नकली सामान बेच जाने की शिकायत पर कंपनी और पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई इस दौरान दुकान और गोदाम में नामी कंपनियों के नकली सामान पुलिस के द्वारा बरामद किए गए हैं जानकारी के अनुसार ब्रांडेड कंपनियों के स्टिकर लगाकर नकली सामान बेचे जाते थे।