बेगूसराय: बेगूसराय के सिमरिया गांव में अपराधियों ने हथियारों का किया प्रदर्शन, फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि अब वे खुलेआम पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। बेखौफ अपराधी हाथों में हथियार लेकर फायरिंग कर रहे हैं और लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।