खेकड़ा: दादीजी महाराज मंदिर से चोरी हुई चांदी की पादुकाएं बरामद होने पर ग्रामीणों ने चांदीनगर पुलिस का किया सम्मान
Khekada, Bagpat | Sep 21, 2025 चांदीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मंदिर में हुई चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। फुलेरा गांव स्थित दादी महाराज जी मंदिर से 12 सितंबर को चांदी की चरण पादुकाएं चोरी हो गई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक महिला आरोपी की पहचान की। जांच में चोरी की गई चांदी की पादुकाओं के 27 टुकड़े और ₹5000 नकद बरामद किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।