खेकड़ा: CO खेकडा रोहन चौरसिया ने थाना चांदीनगर पर अर्दली रूम का निरीक्षण किया, लंबित विवेचनाओं में कार्रवाई के निर्देश दिए
Khekada, Bagpat | Sep 20, 2025 मीडिया सैल बागपत ने शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया द्वारा शनिवार को थाना चांदीनगर पर अर्दली रूम का निरीक्षण किया गया तथा थाने में लंबित पड़ी विवेचनाओं की जानकारी ली गई। जिनमें त्वरित कार्यवाही करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।