उज्जैन शहर: नगर निगम के अंतर्गत समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों की सोमवार को रहेगा अवकाश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा
भगवान महाकालेश्वर की श्रावण सोमवार की प्रथम सवारी के मद्देनजर उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 22 जुलाई, सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।