उज्जैन शहर: श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में सभा व कार्तिकेय मण्डप से भगवान को जल अर्पित कर सकेंगे भक्त
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप व कार्तिकय मण्डप की ओर से आने वाले भक्त श्री महाकालेश्वर भगवान को श्रावण के महीने में जल अर्पित कर सकेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को जल अर्पित करने हेतु मंदिर के सभामंडप व कार्तिकेय मंडप में व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबन्ध समिति ने दी जानकारी।