कटनी नगर: मंदिर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, माधव नगर पुलिस ने ₹95 हजार की सामग्री ज़ब्त की
माधव नगर झिंझरी चौकी पुलिस ने पिपरौध में एक मंदिर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियो से मंदिर चोरी की गई कुल 95 हजार की सामग्री जप्त की गई है। वारदात के संबंध में माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने आज मंगलवार शाम 5:40 पर जानकारी दी उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।