कौंच: कोंच में भीषण गर्मी के बीच खराब हैंडपंप और वाटर कूलरों पर फूटा जनाक्रोश, कांग्रेस उपाध्यक्ष ने SDM से की शिकायत
Konch, Jalaun | Apr 28, 2026 कोंच नगर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है, कई सार्वजनिक वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, इस समस्या को लेकर कांग्रेस कमेटी जालौन के जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर पुरोहित ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।