रफीगंज: रफीगंज के अदलपुर में रितेश हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज, नौ नामजद आरोपी और पांच गिरफ्तार
रफीगंज के ढोसिला पंचायत अंतर्गत अदलपुर गांव में 17 वर्षीय किशोर रितेश कुमार की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शनिवार दोपहर 12 बजे थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि 5 लोगों को जेल भेजा गया है अन्य की के लिए छापामारी जारी है।